ग्रेटर नोएडा, 28 अक्टूबर 2026: _नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी_ (NIU), ग्रेटर नोएडा में बुधवार को _“एडवांसिंग ओपन एक्सेस अवेयरनेस और एथिकल पब्लिशिंग फॉर रिसर्च विजिबिलिटी”_ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। _कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के ऑफिस ऑफ़ डीन – रिसर्च और इनोवेशन (ODRI) द्वारा किया गया तथा इसे डायरेक्टरी ऑफ़ ओपन एक्सेस जर्नल्स (DOAJ) का सहयोग प्राप्त हुआ।_ सेमिनार में देश-विदेश के 78 संस्थानों से कुल 303 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 75 प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रत्यक्ष रूप से तथा 228 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। प्रतिभागियों में शिक्षक, वैज्ञानिक, शोधार्थी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी और अकादमिक प्रशासन से जुड़े पेशेवर शामिल रहे। _विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह, चांसलर प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज तथा डीन – रिसर्च एंड इनोवेशन प्रो. (डॉ.) बी. राजनारायण प्रुष्टी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।_ कार्यक्रम का उद्देश्य शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के बीच ओपन एक्सेस प्रकाशन, शोध की वैश्विक दृश्यता, विश्वसनीय अकादमिक जर्नल की पहचान, शोध नैतिकता, ओपन साइंस तथा शोध की पुनरुत्पादकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। _कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में डॉ. तनमय मजूमदार, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इम्मुनोलॉजी (NII), नई दिल्ली; प्रो. (डॉ.) मंजू खारी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली; डॉ. तन्वी वत्स, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय; डॉ. ऋषिकेश पांडेय, IIT रुड़की; तथा प्रो. (डॉ.) बी राजनारायण प्रुष्टी, डीन – रिसर्च एंड इनोवेशन, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने अपने विचार साझा किए।_ विशेषज्ञ सत्रों में ओपन एक्सेस प्रकाशन के माध्यम से शोध की दृश्यता और वैश्विक पहुँच बढ़ाने, ओपन एक्सेस जर्नल के गुणवत्ता मानकों, शोध नैतिकता एवं प्रकाशन में ईमानदारी, ओपन साइंस और शोध की पुनरुत्पादकता तथा शोध के प्रभाव को अधिकतम करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। _कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमरेश मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने आयोजन और प्रतिभागियों की सहभागिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध केवल शोधपत्र प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वसनीय प्रकाशन माध्यमों का चयन, नैतिक मानकों का पालन और ज्ञान को व्यापक समुदाय तक पहुँचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।_ सेमिनार का समापन विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। कार्यक्रम ने शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच जिम्मेदार प्रकाशन, ओपन एक्सेस तथा शोध की विश्वसनीयता को बढ़ावा देने के लिए संवाद और सहयोग का अवसर प्रदान किया।



More Stories
तृतीय गौतम बुद्ध नगर जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 का सफल आयोजन,ग्रेनो अकादमी के 16 खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड,10 सिल्वर,और 8 ब्रोंज जीते पदक।
श्री रामलीला कमेटी ने की प्रेस वार्ता,,रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज,800 बच्चे देंगें धमाकेदार प्रस्तुति।
ग्रेनो साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन।