संवाददाता जे. एस. सिसोदिया : ग्रेनो श्री रामलीला कमेटी,ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के लिये साइट 4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन संपन्न हुआ।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 11 से 21 अक्टूबर तक विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में धूमधाम से मनाया जायेगा।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए हवन में कमेटी के सदस्यों के साथ साथ उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों ने आहुति डाली पूर्ण आहुति के पश्च्यात कमेटी अध्यक्ष स.मंजीत सिंह व कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन सम्पंन हुआ।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके उपरांत बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर,शैलेन्द्र भाटिया, योगेन्द्र भाटी डेवटा, रामशरण नागर, डा. शीतला प्रसाद, ब्रजेश भाटी,ने सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की।

कार्यक्रम में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी,कुलदीप शर्मा, के के शर्मा,मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा,श्यामवीर भाटी,चाचा हिन्दुस्तानी, अमित गोयल,अनिल कसाना, सुनील प्रधान,अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह,अजय रामपुर, मनोज चौधरी, विजेंद्र भाटी, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, दीपक भाटी,आलोक नागर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
श्री रामलीला कमेटी ने की प्रेस वार्ता,,रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज,800 बच्चे देंगें धमाकेदार प्रस्तुति।
पहली बार बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी करेगा ग्रेटर नोएडा,स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 3 से 13 जून तक होगा आयोजन,शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर सरीखे खिलाड़ी खेलेंगे।
गुरुग्राम – एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की रंगदारी,दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी।