समाचार भारत लाइव ग्रेटर नोएडा ,,श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के लिये रामलीला मैदान साईट 4 में आज प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर को भक्ति व देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम से होगा आगाज जिसमे शहर व देहात क्षेत्र के स्कूल व अकेडमी के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

*कमेटी के महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रामलीला मंचन में एक से बढ़कर एक दृश्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

*कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग जी ने बताया 20 अक्टूबर विजय दशमी को रामलीला मंचन में रावण मेघनात कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा उसके बाद रंगीन आतिशबाज़ी का नजारा देखने को मिलेगा।*
*संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल जी ने बताया विजय महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी गार्ड व सीसीटीवी कैमरों की उपयुक्त व्यवस्था की जा रही है। साकेत कला मंच के 65 कलाकार रामलीला मंचन में प्रस्तुति देंगें।
*मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया इस बार विजय महोत्सव कार्यक्रम में रामलीला मंचन के साथ साथ विशाल मेला भी लगाया गया है जिसमे जयंती कैटर्स के साथ साथ विभिन्न प्रकार के खाने पीने के अनेकों स्टॉल लगाई गई है। मनोरंजन के लिए कई प्रकार के नये झूले, नाव, कोलंबस मारुति कार का सर्कस व खरीददारी के अनेकों स्टॉल लगाए जा रहे है ।*
*आज प्रेस वार्ता में कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेंद्र भाटी, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, अरुण गुप्ता,मुकुल गोयल, गिरीश जिन्दल कमल सिंह आर्य, सुनील प्रधान,सुभास चंदेल, मनोज यादव,अंकुर गर्ग, अतुल जैन,विशाल जैन, सुरेंद्र तायल आदि सदस्य उपस्थित रहे।



More Stories
ग्रेनो साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन।
पहली बार बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी करेगा ग्रेटर नोएडा,स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 3 से 13 जून तक होगा आयोजन,शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर सरीखे खिलाड़ी खेलेंगे।
गुरुग्राम – एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की रंगदारी,दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी।