November 5, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर,20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र ग्राम भनौता में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भनौता में करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर अधिसूचित एरिया में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। अतिक्रमण मुक्त जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ होने का आकलन है।


दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक विजय रावल ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या 371 और 372 की जमीन पर कालोनाइजर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कालोनी बसाने की कोषिष कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग केे वर्क सर्किल दो के स्टाफ ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से दो घंटे तक चली। इसके साथ ही भनौता में ही अधिसूचित एरिया में बन रहे विला और अवैध प्लॉटिंग पर भी रोक लगाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें