गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश यंग थिंकर्स मीट 2026 का आयोजन।
इंडिया फाउंडेशन और लोकनीति भारत के संयुक्त तत्वावधान में, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इतिहास एवं सभ्यता विभाग , स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज के सहयोग से उत्तर प्रदेश यंग थिंकर्स मीट 2026 का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, उत्तर प्रदेश के विकास, उद्यमिता, तकनीकी नवाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा और समकालीन सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, नीति-निर्माता और युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने युवाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। दिन के विभिन्न सत्रों में श्री शौर्य डोभाल, निवेशक एवं पॉलिसी इंडिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष, सहित अनेक प्रतिष्ठित वक्ताओं ने सहभागिता की। अन्य प्रमुख वक्ताओं में लेफ्टिनेंट जनरल अरुण साहनी (सेवानिवृत्त), वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा (सेवानिवृत्त), प्रो. आशीष दुबे, और श्रीमती लिज मैथ्यू आदि शामिल रहे।

श्री शौर्य डोवाल वरिष्ठ नेता व आर्थिक चिंतक ने उत्तरप्रदेश के त्रिलियन डॉलर economy को कैसे मिल सकते हैँ पर चर्चा की.

कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश एवं मूल्य शृंखलाओं का केंद्र बनाने, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा में तकनीक की भूमिका, नेतृत्व, पत्रकारिता और दुष्प्रचार जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
दिन के उत्तरार्ध में आयोजित मॉक पार्लियामेंट, युवा समाधान प्रयोगशाला और मेंटर्स के साथ संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को संसदीय प्रक्रिया, नीति निर्माण और नेतृत्व कौशल का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया।



More Stories
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा* *कक्षा 7 ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा ‘महर्षि वाल्मीकि’ जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन।
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘आगमन 2.0’ का भव्य आयोजन,दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ।
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया।