ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को पुराने हैबतुपर के डूब एरिया में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। एनजीटी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित एरिया में कहीं भी अनुमति के बिना निर्माण करना गलत है। प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि कालोनाइजरों के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र की लगभग 40000 वर्ग मीटर जमीन पर कालोनाइजर कालोनी बसाने के फिराक में थे। बाउंड्री बनाकर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में प्रबंधक प्रशांत समाधिया व अन्य की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
———–



More Stories
क्रिकेट बॉल से भी बड़ा लिवर ट्यूमर,72 वर्षीय मरीज की बिना बड़े चीरे के सफल सर्जरी।
ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए प्राधिकरण की मुहिम तेज,107 वाटर टैंकर से पानी का छिड़काव।
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।