November 5, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा* *कक्षा 7 ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा ‘महर्षि वाल्मीकि’ जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन।

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में 28 अक्टूबर 2026 को कक्षा 7 ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर के उपलक्ष्य पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके महान साहित्यिक योगदान तथा रामायण के आदर्शों से परिचित कराना है।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के एकत्रीकरण एवं स्वागत संबोधन से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन परिचय, उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व तथा रामायण के महत्त्व पर विचार प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर

आधारित नाट्य प्रस्तुतिकरण था जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जीवन में आए परिवर्तन, ज्ञान, तपस्या और सदाचार की प्रेरणा मिली। इसके पश्चात कक्षा के सभी विद्यार्थी ने मिलकर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम को और विशेष बनाया ।


इस विशेष प्रार्थना सभा द्वारा विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सत्य, करूणा, सदाचार और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें