November 5, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

तृतीय गौतम बुद्ध नगर जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 का सफल आयोजन,ग्रेनो अकादमी के 16 खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड,10 सिल्वर,और 8 ब्रोंज जीते पदक।

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 (शनिवार एवं रविवार) को तृतीय गौतम बुद्ध नगर जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों एवं स्केटिंग अकादमियों से आए 450 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अंडर-6 से लेकर अंडर-19 आयु वर्ग तक उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के 25 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, जिनमें से 16 खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रोंज पदक जीतकर जिला टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। चयनित खिलाड़ी आगामी 27 से 29 नवंबर 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आकाश रावल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन होना ग्रेनो अकादमी के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के सभी चयनित खिलाड़ी स्केटिंग कोच अनुज रावल के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। कोच अनुज रावल खिलाड़ियों की तकनीक, गति, संतुलन, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के माता-पिता में खुशी की लहर है। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में एसोसिएशन की ओर से सभी पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को बधाई दी गई तथा वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।

खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है

1) Pranit Gupta
Under-10 Inline Skate
Bronze Medal in 500 Meter Road Race
2) Avish Pratap Singh Rawal
Under-8 Quad Skate
Bronze Medal in 300 Meter Rink Race
3) Yudhveer Bhati
Under-10 Quad Skate
Silver Medal in 500 Meter Road Race
4) Mudit Deep Singh
Under-16 Inline Skate
Bronze Medal in 1000 Meter Road Race
Silver Medal in 500 Meter Rink Race
5) Darsh Mishra
Under-10 Quad Skate
Bronze Medal in 500 Meter Road Race
6) Jeevansha Deep
Under-10 Inline Skate
Silver Medal in 500 Meter Road Race
Gold Medal in 300 Meter Rink Race
7) Shreyansh M Selvam
Under-8 Inline Skate
Silver Medal in 500 Meter Road Race
Bronze Medal in 300 Meter Rink Race
8) Dhruv Sharma
Under-12 Inline Skate
Silver Medal in 1000 Meter Road Race
Silver Medal in 500 Meter Rink Race
9) Arnav Sharma
Under-14 Inline Skate
Bronze Medal in 1000 Meter Road Race
10) Ditya Sharma
Under-8 Inline Skate
Gold Medal in 500 Meter Road Race
Gold Medal in 300 Meter Rink Race
11) Aarush Gupta
Under-10 Inline Skate
Silver Medal in 500 Meter Road Race
Silver Medal in 300 Meter Rink Race
12) Shanvi Singh
Under-6 Quad Skate
Silver Medal in 500 Meter Road Race
Bronze Medal in 300 Meter Rink Race
14) Srishti Singh
Under-8 Inline Skate
Bronze Medal in 500 Meter Road Race
Silver Medal in 300 Meter Rink Race
15) Anushka Sapkota
Under-16 Quad Skate
Gold Medal in 1000 Meter Road Race
Gold Medal in 500 Meter Rink Race
16) Aviraaj Vashishtha
Under-6 Inline Skate
Gold Medal in 500 Meter Road Race
Gold Medal in 300 Meter Rink Race

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें