गौतमबुद्धनगर सेंट्रल नोएडा दिनांक 05.07.2026 को थाना बिसरख पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित हाथी दांत की अवैध तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त 1. राजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल 2. संदीप पुत्र हरीमंगल को न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 1450 ग्राम वजनी एक प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
*1.* राजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम रिवाड़ा, थाना जहांगीराबाद, बुलन्दशहर वर्तमान पता ग्राम भराई, थाना बहादुरगढ़ (हरियाणा) उम्र लगभग 40 वर्ष।
*2.* संदीप पुत्र हरीमंगल निवासी ग्राम मुडियार, थाना रुधौली, बस्ती वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद, उम्र लगभग 32 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।