Samachar Bharat Live

Latest News updates

नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।

नोएडा दिनांक 07.07.2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्त 1.गौरव पुत्र महेन्द्र सिंह 2.मन्नू पुत्र मनोज को एफएनजी सर्विस रोड़ ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया हैl अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 अवैध चाकू व 1 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया है। बरामद किये गये 12 वाहनो में से 8 वाहनो के सम्बन्ध में एन.सी.आर क्षेत्र के अलग-अलग थानो पर अभियोग पंजीकृत है।

पूछताछ का विवरण/अपराध करने का तरीका
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त गौरव मजदूरी करता है तथा पिछले काफी समय से NCR क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर रहा है और पूर्व में दिल्ली से जेल भी जा चुका है। अभियुक्त मन्नू मोटरसाइकिल आदि में पन्चर लगाने का काम करता है। अभियुक्तगण मिलकर रैकी करके ऐसे स्थानों पर जाते थे जहाँ पर सीसीटीवी कैमरें आदि न लगे हो और मौका पाकर वहाँ से मोटरसाइकिल/स्कूटी चोरी करके किसी अन्य स्थान पर छुपा देते थे। कुछ समय पश्चात यह लोग चोरी की मोटरसाइकिल/स्कूटी को कम कीमतों पर राह चलते लोगो को बेच देते है तथा मोटरसाइकिल के पार्ट भी निकालकर बेच देते थे।
अभियुक्तों का विवरण
1.गौरव पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सहेल, जिला अमरोहा वर्तमान पता गाजीपुर, थाना गाजीपुर, दिल्ली उम्र 26 वर्ष।
2.मन्नू पुत्र मनोज निवासी ग्राम निधौली, थाना धौलाना, जिला हापुड वर्तमान पता छिजारसी कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, नोएडा उम्र 19 वर्ष।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें