August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

मनोवैज्ञानिक कल्याण: संतुलित जीवन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित।

ग्रेटर नोएडा,जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज़ (GIPS) के स्टूडेंट काउंसलिंग सेल एवं बुंदेलखंड कॉलेज,झांसी के संयुक्त तत्वावधान में एम.ओ.यू. के अंतर्गत हाइब्रिड मोड में “मनोवैज्ञानिक कल्याण: संतुलित जीवन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) सविता मोहन, प्राचार्या, जीआईपीएस के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) एस. के. राय, प्राचार्य, बुंदेलखंड कॉलेज, झांसी ने की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतुलित एवं सफल जीवन के लिए मनोवैज्ञानिक स्वस्थता अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य वक्ता डॉ. स्मिता जायसवाल, प्रोफेसर, बुंदेलखंड कॉलेज, झांसी ने मनोवैज्ञानिक कल्याण की अवधारणा, कैरोल रिफ़ के छह आयाम, SWOT विश्लेषण, सकारात्मक व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन, मानसिक दृढ़ता (रेज़िलिएंस), स्वस्थ जीवनशैली तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पाँच सरल एवं व्यवहारिक आदतों को भी साझा किया।

व्याख्यान के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनाली सज्जन ने किया तथा डॉ. अरुण कुमार ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-विकास एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन माध्यम से 150 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें