ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर -37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को इस हॉकी ग्राउंड का शिलान्यास/भूमिपूजन किया। हॉकी ग्राउंड का निर्माण दो चरणों में होगा। करीब 10.30 करोड़ रुपए की लागत से पहले चरण में ग्राउंड का निर्माण होगा। दूसरे चरण में पवेलियन और दर्शक दीर्घा बनाया जाएगा।
हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए जेवर विधायक की तरफ से प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर निविदा प्रक्रिया को पूरा कर अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्माण कराया जा रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति स्थानीय युवाओं में उत्साह भरने के लिए यह ग्राउंड मील का पत्थर साबित होगा। हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के फैसले की विधायक ने सराहना की है। शिलान्यास कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस दौरान प्राधिकरण की तरफ से वर्क सर्किल- 5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारीगण और सेक्टर-37 व आसपास के निवासी मौजूद रहे।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।