Samachar Bharat Live

Latest News updates

सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस द्वारा ATM मशीन में धोखाधडी करके पैसे निकालने वाले बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।

गौतमबुद्धनगर सेंट्रल नोएडा आज दिनांक 06.06.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा SKS तिराहा पर चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम द्वारा ग्रीन आर्च की तरफ से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे) को रूकने का इशारा किया गया जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाश नही रुके और मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए 06 प्रतिशत पार्क की तरफ भागने लगे।

थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त अभियुक्तगण की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई तथा मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सोहेल मलिक निवासी सलारपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष के रुप में हुयी है। अभियुक्त के 02 अन्य साथी 1-शोएब मलिक उम्र करीब 25 वर्ष 2-राकेश कुमार उम्र करीब 24 वर्ष को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्पलेन्डर रजि0नं0 UP14GL0998 बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशो से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि यह लोग नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली NCR क्षेत्र में घूम-घूमकर ATM मशीन के कार्ड लगाने वाली जगह पर फैवीक्विक(ELFY) डाल देते है व मशीन पर एक पर्ची पर लिखकर अपना मोबाइल नम्बर को हेल्पलाइन नम्बर लिख देते है, जिस व्यक्ति का कार्ड मशीन में चिपक जाता था तो यह लोग पैसे निकालने वाले व्यक्ति को गुमराह कर एक दो बार पिन डलवा कर पिन नम्बर तो देख लेते है तथा हेल्प लाइन नम्बर पर काल करने के लिए बोलते है। जब कार्ड धारक उक्त नम्बर पर कॉल करता है तो यह लोग बताते है कि आप चले जाओ तथा 01 घण्टे बाद आपका कार्ड निकलवा देगे। जब उक्त व्यक्ति चला जाता है, तो यह लोग प्लास व पेचकश की मदद से ATM मशीन से कार्ड को निकाल कर उससे पैसे निकाल लेते है। अभियुक्तगण द्वारा कारित अन्य अपराधों व इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

About Author