Samachar Bharat Live

Latest News updates

जनगणना का कार्य पूरा करने वाले प्रागणक सम्मानित।

ग्रेटर नोएडा। जनगणना 2027 में ड्यूटी करने वाले जिन प्रागणकों ने कम समय में अपना कार्य पूर्ण कर लिया है उनको और उनके सुपरवाइजरों को प्राधिकरण के एसीईओ व जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव और ओएसडी व चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह की तरफ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रागणकों में नीतू (एचएलबी-0819),

राजकुमार(एचएलबी-0818), रचना (एचएलबी-0817), सपना (एचएलबी-0825), शिवम (एचएलबी-0800) शामिल हैं। प्रागणकों को सम्मानित करने के दौरान ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्राधिकरण के एसीईओ और नोडल ऑफिसर सुमित यादव ने सम्मानित होने वाले प्रागणकों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना में ड्यूटी कर रहे अन्य प्रागणक भी शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा कर अपने दायित्व का निर्वहन करें।

About Author