गौतमबुद्धनगर नोएडा दिनांक 08.05.2026 को थाना सैक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर मॉल, सैक्टर 32 नोएडा से व्यक्तियों के साथ धोखाधडी कर टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर पैसा ठगी करने वाली कम्पनी रेंजर्स क्लब के 3 अभियुक्तगण 1.इमरान खान पुत्र मौ. सकील खान 2. अभय कुमार पुत्र संजय कुमार सिंह 3. शैलेन्द्र सिंह पुत्र अरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया कि हम तीनों रेंजर्स क्लब कम्पनी में डायरेक्टर हैं,टूर पैकेज का प्रलोभन देकर हम लोग अपने लालच के कारण ग्राहको से धोखाधडी कर पैसा ले लेते थे और उन्हें पैकेज में बतायी गई सुविधा उपलब्ध नहीं कराते थे। इस प्रकार की घटनाऐं हम तीनों ने साथ मिलकर कई व्यक्तियों के साथ की है तथा उनके साथ धोखाधडी कर करोडों रुपयों का लाभ भी कमाया है। हमारे बैंक खातो में जो पैसा है वह हम तीनो द्वारा धोखाधडी कर अर्जित किया गया है। हम लोगों ने धोखाधडी करने के उद्देश्य से मिनिस्ट्ररी ऑफ टूरिजम गर्वमेंन्ट ऑफ इण्डिया के कूटरचित दस्तावेज तैयार किये हुए थे जिनको हम लोग धोखाधडी करने के समय ग्राहकों को दिखाकर प्रभावित करते थे और अपना टूर पैकेज लेने के लिये लुभाते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.इमरान खान पुत्र मौ. सकील खान निवासी आर-315 सौरभ विहार थाना सौरभ विहार नई दिल्ली, उम्र करीब 32 वर्ष
2. अभय कुमार पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी बी-15 प्रथम तल सैक्टर 48 थाना सैक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर मूल पता एच-350 कालोनी कोर्ट रियासत नियर संकरी सिंह चौराहा कोतवाली किनगाहा जिला श्रावस्ती उ0प्र0, उम्र करीब 35 वर्ष
3. शैलेन्द्र सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी भीगू आश्रम थाना कोतवाली जिला बलिया हाल पता ए-201 मैकस पैलेस सोसाईटी सैक्टर 75 थाना सैक्टर 113 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर, उ0प्र0, उम्र करीब 38 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।