ग्रेटर नोएडा आज 9 मई को जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें *प्री-नर्सरी* से कक्षा 2 तक के बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया था।
बच्चों और उनकी माताओं ने मिलकर कई मजेदार गतिविधियों, रंगारंग प्रस्तुतियों और रोचक खेलों में भाग लिया। *माँ के आँचल की छाया और बच्चे की मुस्कान से पूरा विद्यालय प्रांगण खिल उठा। यह दिन माँ और बच्चे के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक बन गया।* सभी ने इस दिन का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेहनी सहगल जी ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।



More Stories
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया।
मनोवैज्ञानिक कल्याण: संतुलित जीवन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित।
ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।