नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 07.05.2026 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से 3 अन्तर्राज्यीय वाहन चोर 1.सूरज उर्फ चीढ़ा पुत्र स्व. राजेश 2.अनिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र संतोष कुमार 3.सुशील मिश्रा उर्फ बाबा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा को एफ-95 सेक्टर-8 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से 17 चोरी की मोटरसाइकिल/ स्कूटी, चोरी/स्नैचिंग के 08 मोबाइल फोन व 3 अवैध चाकू बरामद हुए है। बरामद मोटरसाइकिल/स्कूटी के सम्बन्ध में नोएडा व दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भिन्न-भिन्न थानो पर अभियोग पंजीकृत है।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो गैंग बनाकर एनसीआर की कॉलोनियों/सोसाइटियों व कम्पनी से वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते है। उक्त गैंग पहले क्षेत्र में आकर रैकी करता है तथा रैकी करने के उपरान्त कम्पनी, फैक्ट्री तथा पार्क के आस-पास खड़ी मोटरसाइकिल व स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते है। चोरी करने के बाद यह लोग वाहन को एक जगह इक्ठ्ठा कर लेते है। ये लोग समय-समय पर चोरी के वाहन को इक्ठ्ठा करने वाली जगह को बदलते रहते है और इन्ही मोटरसाइकिलों से मोबाइल फोन चोरी/स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते है।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।