गौतमबुद्धनगर 07 मई, 2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गीता पंडित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी कंचन वर्मा,वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण एवं शहरी निकाय सलाहकार समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि प्रस्तुत किए गए सभी कार्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की नवयुग पालिका योजना में सम्मिलित कराते हुए स्वीकृति एवं धन आवंटन हेतु शासन को शीघ्र पत्र प्रेषित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।