August 29, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से ज्वैलरी (कीमत 15 लाख ) चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

ग्रेटर नोएडा दिनांक 5.4.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से घरों में चोरी करने वाला एक अभियुक्त शिवकुमार पुत्र रामकिशोर को नट मढैय्या गोल चक्कर सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से मु.अ.सं. 104/2026 धारा 306 बीएनएस से संबंधित चोरी की गई ज्वैलरी 1.तीन गले के हार (सोने के) 2.तीन कान के टॉप्स (सोने के) 3.एक अंगूठी (सोने की) 4.दो चूडी (सोने की) 5. एक जोडी पायल (चाँदी की) 6.दो टॉप्स (चाँदी के) 7.एक ब्रेसलेट (सोने का) 8.विदेशी मुद्रा, एक चोरी की मोटरसाइकिल व 1 अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। बरामद ज्वैलरी की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। अभियुक्त द्वारा वादी के घर में नौकरी करते हुए उपरोक्त सामान की चोरी की गई थी, जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बीटा-2 पर मु.अ.सं. 104/2026 धारा 306 बीएनएस पंजीकृत है।
अभियुक्त शातिर किस्म का चोर हैं जो कि घरो में नौकरी करते हुए रैकी करके कीमती सामान, ज्वैलरी आदि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है व चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करता है। अभियुक्त शिवकुमार ने दिनांक 23.03.2026 को मुकदमा वादी के घर में नौकरी करते हुए उनके घर से करीब 15 लाख रूपये की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गया था।
अभियुक्त का विवरण-
शिवकुमार पुत्र रामकिशोर सिंह निवासी साधीरा, थाना अजगेन, जिला उन्नाव वर्तमान निवासी निहाल विहार,दिल्ली

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें