ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रान थर्ड में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संगठन के जिला उपाध्यक्ष रिंकू बैसला के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु एवं संगठन को मजबूत करने हेतु संगठन का विस्तार किया गया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने बताया कि गौतम बुध नगर के विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है आमजन परेशान है। उन्होंने बताया कि आज ब्लॉक,तहसील,जिला मुख्यालय एवं प्राधिकरणों में गरीब किसान मजदूरो की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। समस्याओं के समाधान के बदले मोटी रकम मांगी जाती है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने एवं आंदोलन को मजबूत करने हेतु सेक्टर ओमिक्रांन थर्ड में संगठन का विस्तार करते हुए। ठाकुर हरिओम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष दादरी व दिनेश सिंह को ब्लॉक प्रभारी ठाकुर युवराज आलोक सिंह को जिला प्रवक्ता मोनिका चौहान को जिला सचिव सीमा सिंह को सेक्टर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) दर्शन सिंह को सेक्टर उपाध्यक्ष अशोक कुमार व सतीश शर्मा आदि को सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन की सदस्यता दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान- ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर प्रेम प्रधान ओंकार कपसिया रिंकू बैंसला उमेश दत्त शर्मा धर्मेंद्र भाटी राजा मावी अजय सिंह हबीब सैफी राघव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।