समाचार भारत लाइव ,,नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 01.04.2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले 2 अभियुक्त 1. विनेश उर्फ राहुल पुत्र रमेश 2. सलमान पुत्र अरबी हसन को सेक्टर-60 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि.नं.- UP16FF7731 व अभियुक्त सलमान के कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्तगण द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल से राह चलते व्यक्तियों के मोबाइल फोन स्नेच करने की घटनाएं कारित की जाती हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि बरामद मोटरसाइकिल रजि0नं0- UP16FF7731 को दोनों ने मिलकर सेक्टर-03 क्षेत्र से चोरी किया था, जिसके संबंध में थाना फेस-1 पर मु.अ.सं.-30/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।अभियुक्तगण द्वारा बरामद 12 मोबाइल फोन नोएडा, दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से स्नेचिंग कर एकत्रित करना बताया गया है। अभियुक्तगण द्वारा किए गए अन्य अपराधों एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- विनेश उर्फ राहुल पुत्र रमेश निवासी ग्राम लक्षमपुर, थाना अनूपशहर, बुलन्दशहर वर्तमान पता ग्राम मोरना, सेक्टर-35, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 26 वर्ष।
2-सलमान पुत्र अरबी हसन निवासी ग्राम तकिया, थाना बेहटा गोकुल, हरदोई वर्तमान पता ग्राम मोरना, सेक्टर-35, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष।



More Stories
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से ज्वैलरी (कीमत 15 लाख ) चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ग्रांइडर डेटिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी/लूट करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार।
सेंट्रल नोएडा थाना बिसरख पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।