नोएडा: नोएडा के सेक्टर 151-153 में बिल्डरों के द्वारा पिछले दो वर्ष से लगातार बड़े स्तर पर भूजल दोहन किया जा रहा है जिसकी शिकायत भूजल विभाग,जिला प्रशासन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह से करने के बावजूद भी बिल्डरों के द्वारा भूजल दोहन अभी भी जारी है।भूजल विभाग की साठ-गांठ के खिलाफ व बिल्डरों पर कार्रवाई कराने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एडीएम बच्चू सिंह को सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 151 में एनपीएस बिल्डिंग के पीछे सैकड़ो पंप के माध्यम से स्वच्छ पानी को 24 घंटे बर्बाद किया जा रहा है। सेक्टर 153 में भी पिछले दो वर्ष से प्राइवेट बिल्डर भूजल दोहन कर रहा है अगर यह लगातार ऐसे ही चला रहा तो एक दिन यहां लोग पानी की एक बूंद के लिए तरसेंगे। इस समस्या के समाधान हेतु 10 दिन पूर्व जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह से भी शिकायत की थी लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी भी बिल्डर दबाकर भूजल दोहन कर रहे हैं। भूजल दोहन तत्काल प्रभाव से बंद नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन अनिश्चितकालीन जिला मुख्यालय प्रांगण में धरना देगा।
इस दौरान- नीरज भाटी आकाश नागर धर्मेंद्र भाटी बॉबी गुर्जर सुनील नागर हबीब सैफी आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।