ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा, गामा और जीटा में स्थित पार्कों में 38 एलईडी हाईमास्ट लाइटें प्राधिकरण की तरफ से लगाई गई हैं। इससे पार्कों में रोशनी बढ़ गई है। एलईडी लाइटों से पार्क के चारों तरफ पर्याप्त रोशनी पहुंच रही है।

सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सेक्टर -जीटा टू में आयोजित कार्यक्रम में हाईमास्ट लाइटें सेक्टरवासियों को समर्पित की। विधायक ने प्राधिकरण के इस कार्य की सराहना करते हुए सेक्टर की सभी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि अन्य सेक्टर के पार्कों में भी एलईडी हाईमास्ट लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से वरिष्ठ सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक वी.वी. राय आदि मौजूद रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।