ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर आज दिनांक 29.05.2025 को थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा लखनावली की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो दोनो युवक मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए सुत्याना की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर खुद को घिरता हुआ देखकर मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान विवेक पुत्र तारकेश्वर निवासी ग्राम फरका, थाना सबोर, भागलपुर, बिहार वर्तमान पता ग्राम कुलेसरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है।

दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर झाडियों की तरफ भाग गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग जारी है। घायल बदमाश के कब्जे से घर से चोरी किये चांदी का सामान 01 चैन, 01 जोडी पायल, 01 जोडी मेहंदी छल्ला सफेद धातु, 01 नाक का फूल (पीली धातु), 4000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा ग्राम हल्दौनी में स्थित एक बन्द मकान मे चोरी कर ली गयी थी, जिसमे ज्वैलरी व रुपये चोरी हुए थे। इस सम्बन्ध में थाना इकोटेक तृतीय पर मु0अ0सं0 201/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तों के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः
विवेक पुत्र तारकेश्वर निवासी ग्राम फरका, थाना सबोर,भागलपुर,बिहार वर्तमान पता ग्राम कुलेसरा,थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।