हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर।
अभी कुछ मिनट पहले ही हुई मुठभेड़..
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम की हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई,जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ. अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया,मरने वाले बदमाश की पहचान नवीन कुमार पुत्र सेवा राम निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है,नवीन थाना फर्श बाज़ार दिल्ली से हत्या और मकोका के केस में वांछित था,
कुख्यात नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था.शार्प शूटर भी था.लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी गैंग मेम्बर हाशिम बाबा के साथ नवीन अपराध करता था.
उसके खिलाफ हत्या,हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे 20 केस दिल्ली और यूपी में दर्ज हैं
नवीन को दिल्ली के दो केस में कोर्ट से सजा भी हो चुकी है।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।