नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 21.11.2024 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा ममूरा बिजली घर चौराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया किंतु वह नही रूके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए तेजी से गढ़ी गोल चक्कर की तरफ भागने लगे।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशो की मोटरसाइकिल असंतुलित होने के कारण गिर गई जिनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को कांबिग के दौरान पकड़ लिया गया। घायल बदमाश की पहचान आकाश जादौन पुत्र राम कुमार निवासी श्याम पार्क, थाना साहिबाबाद, जनपद गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है तथा कांबिंग के दौरान पकड़े गए बदमाश की पहचान आकाश राजपूत पुत्र महेन्द्र निवासी न्यू पाईप लाईन, निकट मोनू धाम, थाना लोनी बार्डर, जिला गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। बदमाशो के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व एक तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा थाना फेस-3 से चोरी हुई मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस जिसके संबंध में मु0अ0सं0 311/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, बरामद की गई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।*



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।