नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 22.11.2024 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सीएनजी पम्प के पास सर्विस रोड़ पर एक मोटरसाइकिल को आता देख रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नही रुके और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सर्विस रोड़ से फेस-2 की तरफ भागने लगे।

तभी सामने से पुलिस टीम को आता देखकर हड़बड़ाहट में बदमाशो की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी जिस पर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश सुमित पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम अंगरैया जैथरा, थाना जैथरा, जिला एटा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसका 01 अन्य साथी विनोद पुत्र अमर निवासी ग्राम महमुदपुर, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को भागने का प्रयास करते समय पुलिस टीम द्वारा पीछा कर गिरफ्तार किया गया। बदमाशो के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की पैशन मोटरसाइकिल, घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, अभियुक्त विनोद के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।*



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।