मोहम्मदाबाद। पत्नी के मायके से न आने से दुखी टैंकर चालक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी ज्ञान सिंह का 27 वर्षीय पुत्र कमलेश पाल मैनपुरी थाने के भोगांव में ठेकेदार के पास नौकरी करता था। उसका विवाह कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव महमदगंज निवासी पिंकी से 4 साल पहले हुआ था।
पिंकी काफी समय से मायके में ही रह रही थी। गुरुवार को कमलेश पत्नी पिंकी को बुलाने ससुराल गया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। शुक्रवार को कमलेश घर आ गया। रोज की तरह अपने कमरे में सो गया। शनिवार सुबह गांव के लोग खेत जा रहे थे तभी गांव नगला थान सिंह निवासी दिनेश के बाग में कटहल के पेड़ पर फंदे से कमलेश का शव लटका देखा।
सूचना पर मां कुसुमा, भाई अखिलेश, करन, अंशुल, अनिल बहन रजनी मौके पर पहुंचे। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि पत्नी के मायके से आने से कमलेश परेशान था, इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।



More Stories
नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रैली का आयोजन।
नोएडा – श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद,यूपी सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में 21% तक की वृद्धि,नोएडा DM ने मुख्यमंत्री योगी का किया आभार व्यक्त।
गोरखपुर टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन।