कोरोना की दूसरी लहर चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि, खबर है कि दूसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है और बच्चों के लिए अब तक टीके का कोई इंतज़ाम भी नहीं है। कोरोना महामारी से पूरा देश एक बार फिर सकते में हैं। लेकिन, इस बार चिंता बहुत बड़ी है। कोरोना की नई लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। कोरोना पर कई स्टडीज़ और रिसर्च में ये सामने आया है कि कोरोना का नया स्ट्रेन।
पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। आसानी से शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और अब बड़ों के मुकाबले बच्चों के लिए ज्यादा घातक है। खासतौर से 2 साल से 16 के बच्चों को सावधान रहने की ज़रूरत है।
कोरोना की पिछली लहर बच्चों के लिए उतना खतरनाक नहीं थी। यही वजह है कि बच्चे सेफ थे। लेकिन, इस बार की लहर में बच्चे कोरोना से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। चिंता इस बात की भी है। कि अब तक कोई भी वैक्सीन नहीं बनी है जिसकी खुराक बच्चों को दी जाने की मंजूरी मिली हो, ऐसे में अगर बच्चों में कोरोना के लक्षण दिखें, तो तुरंत टेस्ट कराएं।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।