उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में अब शहर के लोगों को जाम और हादसे का बड़ा कारण बनने वाले खटारा टेंपो और अवैध ई-रिक्शा से निजात मिल जाएगी। डीएम के निर्देश पर उपसंभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने खटारा टेंपो और अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। 2 दिन में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 50 से अधिक खटारा टेंपो व अवैध ई-रिक्शा पकड़ कर सीज कर दिए।

फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में खटारा टेंपो व अवैध ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। कई टेंपो की तो रजिस्ट्रेशन वैधता वर्षों पहले समाप्त हो चुकी है। इनके पास न तो बीमा है और न ही फिटनेस। कच्चा धुआं उगलते यह टेंपो शहर में प्रदूषण भी बढ़ाते हैं।
इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध ई-रिक्शा भी खरीद रखे हैं, जो शहर क्षेत्र में जाम लगने का बड़ा कारण हैं। व्यापारी नेताओं ने दो माह पूर्व परिवहन आयुक्त को भेजी गई शिकायत में मांग की थी कि शहर में खटारा टेंपो व अवैध ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाया जाए तो जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ ही वातावरण पर भी असर पड़ेगा। उसके बाद डीएम ने उपसंभागीय परिवहन विभाग को इनके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय व यात्री एवं माल कर अधिकारी विजय किशोर आनंद ने अभियान चलाकर लगभग 53 टेंपो औा ई-रिक्शा सीज कर दिए। एआरटीओ ने बताया कि शहर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी दशा में बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा और खटारा टेंपो नहीं चलने दिए जाएंगे।



More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेःसीएम योगी
जेवर विधायक ठा.धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर बैठक की,नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट न केवल प्रदेश के लिए,बल्कि देश के लिए गौरव का प्रतीक बनकर उभरेगा।
लखनऊ -प्रदेश में MBBS दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग 6 अक्टूबर से होगी शुरू।