उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में बंद कानपुर देहात जिले के कैदी की शुक्रवार को मौत हो गई। वह जीभ व मुंह के कैंसर से पीड़ित था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव इकघरा निवासी अशोक तिवारी (44) को 22 फरवरी 2013 को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कैदी अशोक को 13 जून 2015 को कानपुर देहात जिला कारागार से सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।
तब से वह सेंट्रल जेल में ही बंद था। अशोक मुंह व जीभ के कैंसर से पीड़ित था। 23 फरवरी से 15 मार्च तक कानपुर के कैंसर अस्पताल में अशोक का इलाज चला। बाद में उसे सेंट्रल जेल ले जाया गया।
शुक्रवार सुबह अशोक की हालत बिगड़ गई। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधीक्षक जेल प्रमोद शुुक्ला ने बताया कि बंदी अशोक की कैंसर से मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।



More Stories
लखनऊ – UP के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा धर्मांतरण रोकथाम सेल,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए आदेश।
एनआईयू के छात्र मोहम्मद उमैर पेरू में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व,उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान।
किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल महाप्रबंधक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दनकौर कोतवाली में करवाई की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।