जनपद फर्रुखाबाद: जिला कारागार व केन्द्रीय कारागार का जिला जज चमन प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याएं भी जानी और उसका निदान करने का आश्वासन भी उन्हें दिया।जिला जज व एसपी नें दोनों जेलों को अचानक निरीक्षण किया।
जिससे हड़कंप मच गया अधिकारियों नें बैरकों को देखा।इसके साथ ही बंदियों के हालचाल जानें।अधिकारियों के निरीक्षण से जेल में निरुद्ध बंदियों व बंदी रक्षकों के बीच खलबली मची हुई थी। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं होने से जेल अधिकारियों ने बड़ी राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान बंदियों से मिलकर मुकदमे के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद भोजन, पानी व दवा आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली । इसके साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।सेन्ट्रल जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला, जेलर सुरेश कुमार मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।