जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एल.वाई. के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 24 फरवरी 2021 को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर द्वारा यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि से प्रभावित महिलाओं के साथ ”हक की बात जिला अधिकारी” के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के सी.यू.जी नंबर 9870 145599 पर अपराहन 12:30 बजे से 1:30 बजे तक महिलाएं अपनी बात जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर तक पहुंचा सकती हैं।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।