नोएडा । फेज-3 कोतवाली पुलिस ने फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी के तीन कर्मचारियों का अपहरण करने और सात लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गौतमबुध नगर सेक्टर 36 स्थित साइबर थाने में तैनात कांस्टेबल नितिन चौधरी और गाजियाबाद निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल सब इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश, कांस्टेबल सुमित पावला, कांस्टेबल सुमित शर्मा, कांस्टेबल अतुल नागर व कांस्टेबल सुमित मंडार फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे जुटी हुई है।साइबर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर समेत पाँच कांस्टेबल फरार पुलिस की गिरफ्त में खड़े इन दो आरोपियों में एक साइबर थाना में तैनात पुलिस का कांस्टेबल है, नितिन चौधरी है और दूसरा गाजियाबाद निवासी सोनू। इन इन दोनों को एसीपी और उनकी टीम ने नोएडा स्टेडियम के पास से उस समय गिरफ्तार किया। जब यह रिश्वत के 3 लाख रुपए लेने के लिए आए थे। डीसीपी सेंट्रल हरिश्चंद्र ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पता चला 10 फरवरी को सेक्टर 65 में स्थित मेरी बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कार्यालय पर सादे कपड़ों में गौतमबुध नगर साइबर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश अपनी टीम के साथ पहुंचे। जो इस शिकायत की जांच कर रहे थे, कंपनी फर्जी तरीके से चलाई जा रही है। वहाँ से इन लोगो ने वाशिम, सुहेल और परवेश को पकड़ कर अपने साथ ले आए और जिन्हें छोड़ने के एवज में सात लाख मांगे गए थे। बाद में 5 लाख में सौदा तय हो गया और 2 लाख रुपए देकर उसी दिन तीनों को छोड़ दिया गया। इसके बाद 3 लाख की लगातार मांग की जा रही थी और नहीं फर्जी कंपनी चलाने के मामले में फंसा देने की धमकी दी जा रही थी।
हरीश चंद्र (डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2)
डीसीपी ने बताया की 14 फरवरी को 3 लाख की रिश्वत को लेने के लिए ही कॉन्स्टेबल नितिन चौधरी ने अपने मित्र सोनू को नोएडा स्टेडियम भेजा था। इस बीच मेरी बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के माजू चौहान ने सैक्टर 12-22 चौकी में शिकायत कर दी पुलिस ने सोनू को रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया की उसे साइबर थाना में तैनात पुलिस का कांस्टेबल है नितिन चौधरी ने पैकेट लेने के लिए भेजा था। पुलिस ने जब नितिन चौधरी को हिरासत में लिकर पूछताछ की सारा खुलता चला गया। और अन्य पाँच आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने माजू चौहान की तहरीर पर आईपीसी की धारा 342 386 383 और धारा 7 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कॉन्स्टेबल नितिन चौधरी और सोनू को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।



More Stories
सूरजपुर पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व 2 अवैध चाकू बरामद।
बुलन्दशहर एटीएम बदलकर लोगों के रुपये निकालने वाले गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार,कब्जे से 37 एटीएम कार्ड,2 मोबाइल फोन,अवैध असलहा,अवैध चाकू,घटना 1 मोटरसाइकिल व 1 गाडी बरामद।
थाना साइबर क्राइम नोएडा पुुलिस द्वारा वादी को डिजिटल अरेस्ट कर 1,70,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले गैंग के 3 साइबर अभियुक्त गिरफ्तार।