October 15, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।

ग्रेटर नोएडा, 7 अक्टूबर 2026।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, जनपद गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी तथा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा दादरी विधायक तेजपाल नागर जी जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह जी जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी विनोद त्यागी सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सेवा ज्योति कलश मशाल यात्रा का आयोजन एक्सपोमार्ट से गुर्जर भवन संस्थान तुगलपुर तक किया गया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुना और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ तथा 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


इस अफ़सर पर मुख्य रूप से दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी देवा भाटी दीपक भारद्वाज सतेंद्र नागर वीरेंद्र भाटी अरुण प्रधान नरेंद्र भाटी महेश अवाना कर्मवीर आर्य बलराज भाटी अजय निगम महेश शर्मा मनोज प्रधान संजय चौहान योगेश चौहानी अश्वनी गोयल गीता सागर अमित पंडित दिनेश भाटी अमन कौशिक हेमंत झा आदि हजारों ​कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें