जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा, के कक्षा IX B के छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2026 पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर एक नुक्कड़ नाटक के द्वारा कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग का संदेश दिया। इस दिवस का उद्देश्य प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करना और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। और सभी को प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बै में बताया कि प्लास्टिक बैग सुविधा का भ्रम तो देते हैं, लेकिन पर्यावरण के लिए यह एक बड़ा अभिशाप बन चुके हैं. जानकारों के अनुसार,

एक आम प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल महज 20-25 मिनट के लिए किया जाता है, लेकिन इसे प्रकृति में गलने में 100 से 500 वर्ष का समय लग जाता है. इसके अलावा, लैंडफिल में जमा होने वाली यह थैलियां भूमि को बंजर बनाती हैं और समुद्र में पहुँचकर जलीय जीवों की जान जोखिम में डालती हैं.पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि इस गंभीर समस्या का केवल एक ही समाधान है- जागरूकता और आदत में बदलाव. हमें बाजार जाते समय हमेशा कपड़े या जूट के थैले साथ रखने चाहिए. कई राज्यों में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद आम जनता को दुकानों पर अब भी पॉलीथिन का इस्तेमाल करते देखा जा रहा है, जिसे रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम कदम उठाना चाहिए। इस संदेश के साथ आयोजित सभा का समापन किया गया।
सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव जागरूक रहने की शपथ ली।
विद्यालय के प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, जैसे कपड़े का थैला अपनाए और प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करे, तो स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” के संदेश के साथ हुआ।



More Stories
मनोवैज्ञानिक कल्याण: संतुलित जीवन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित।
ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में विद्यार्थियों ने अर्जित किए नवीन अनुभव एवं रचनात्मक कौशल।