ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो स्थित कलाधाम सोसाइटी में गड्ढे में बच्चे की डूबकर हुई मौत से आहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सड़क पर या फिर उसके आसपास किसी भी तरह के गड्ढे को चिंहित कर तत्काल भरने, ढकने या फिर बेरिकेट करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने चेताया है कि अगर किसी जगह हादसा होता है तो उस एरिया के वर्क सर्किल टीम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए परियोजना विभाग व जल-सीवर विभाग की टीमें अपने वर्क सर्किल क्षेत्रों में हादसा संभावित एरिया को चिंहित कर उसे सुरक्षित बनाने में जुटी हैं।

सभी वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक और उनकी टीम फील्ड में घूम कर दुर्घटना संभावित लोकेशनों को चिंहित कर सभी आवश्यक कदम उठा रही है। खुले मेनहोल को ढका जा रहा है। अब तक 100 से अधिक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा के उपाय किए गये हैं। बैरिकेडिंग किए गए हैं। खुले ड्रेन को ढका गया है। सड़क किनारे ड्रेन को कवर किया जा रहा है। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत की जा रही है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि सभी स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तक यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सभी वर्क सर्किल को अपने एरिया में हादसा संभावित स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।



More Stories
भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर,20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त।
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।