Samachar Bharat Live

Latest News updates

शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।

ग्रेटर नोएडा: शारदा स्कूल ऑफ लॉ,शारदा विश्वविद्यालय के प्रो बोनो क्लब (लीगल एड सोसाइटी) के जुवेनाइल जस्टिस विंग द्वारा गवर्नमेंट जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम (बालक) एवं गवर्नमेंट चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन, गौतम बुद्ध नगर में एक सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थागत देखरेख में रह रहे बच्चों एवं किशोरों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री अजय भनोट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही गौतम बुद्ध नगर के माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। दोनों गणमान्य अतिथियों ने बच्चों एवं किशोरों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

*प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे, डीन, शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने कहा:* “विधि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल कानून का ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है।”

*डॉ. वैशाली अरोड़ा एवं डॉ. मानवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा:* “यह डोनेशन ड्राइव केवल सामग्री वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों और किशोरों के जीवन में आशा, सम्मान और अपनत्व का संदेश पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है।“

यह कार्यक्रम शारदा विश्वविद्यालय एवं गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी संबंधित अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं छात्र स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता ने इस पहल को सार्थक बनाया। शारदा विश्वविद्यालय भविष्य में भी समाजहित एवं बाल कल्याण से जुड़े ऐसे जनसेवी कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें