August 27, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 चोरो को किया गिरफ्तार,कब्जे से लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत के IQOO कंपनी के 316 मोबाइल फोन बरामद।

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 28.06.2026 को थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त 1. विजय उर्फ नीटू पुत्र श्यामलाल 2. मिथुन पुत्र टीटू को सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के आगें स्थित पिलर नं0 659 के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत के IQOO कंपनी के 316 मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त फर्जी रजि.नं.- UP16AT6449 लगी थ्री व्हीलर ऑटो तथा 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर द्वारका दिल्ली से मोबाइल फोन चोरी किए गए थे, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका, दिल्ली में मु.अ.सं.-80050773/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। दिनांक 21.06.2026 थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी चोरी के 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें