गौतमबुद्धनगर दिनांक 23.06.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्त 1.शहजाद पुत्र शेर मोहम्मद 2.दानिश पुत्र चांद मोहम्मद को कठैहरा तिराहे के आगे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से मु.अ.सं.278/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बंधित चोरी की 9 बैट्री, घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल रजि नं0 UP16EJ8172 व एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ है।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा 16.06.2026 की रात्रि को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रेलवे रोड़ पर एक बंद दुकान का ताला तोड़कर उसमें से 11 बैट्री चोरी की गयी थी, 2 बैट्री हमारे तीसरे साथी के पास हैं। थाना दादरी पुलिस द्वारा वांछित अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
अभियुक्तों का विवरण-
1-शहजाद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी मौ. नई आबादी, कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2-दानिश पुत्र चांद मोहम्मद निवासी मौ. नई आबादी, कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।