नोएडा दिनांक 13.06.2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा संकलित तकनीकि अभिसूचना व लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी नागरिकों के साथ साइबर धोखाधड़ी करने वाले 13 साइबर अभियुक्तगण 1. रवि खुराना पुत्र राजेन्द्र खुराना 2. दीपक कुमार पुत्र श्रीकृष्ण गोपाल 3. शोभित दीक्षित पुत्र प्रदीप दीक्षित 4. दिलीप पाण्डेय पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डेय 5. शुभम चौधरी पुत्र स्व. अशोक चौधरी 6. साहिब चौहान पुत्र आँचल चौहान 7. रित्विक राय पुत्र जयंत राय 8. हिमांशु मलिक पुत्र अजय मलिक 9. प्रत्यक्ष शर्मा पुत्र इन्द्रदत्त शर्मा 10. जितेश कामरा पुत्र जोगेन्द्र कामरा 11. देव अग्रवाल पुत्र हिमांशु अग्रवाल 12. आरती पत्नी प्रदीप सिंह 13. स्वाती रागौर पुत्री रमेश रागौर को सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 13 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।
अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तगण ट्रैवल एवं एयरलाइन टिकट बुकिंग सपोर्ट के नाम पर Google Ads और Facebook पर पेड विज्ञापन चलाकर अमेरिका एवं यूरोप के नागरिकों को निशाना बनाते थे। जब विदेशी नागरिक दिए गए नंबरों पर कॉल करते थे, तो कॉल उनके लैपटॉप में चल रहे डायलर सॉफ्टवेयर पर प्राप्त होती थी। इसके बाद अभियुक्त स्वयं को एयरलाइन या ट्रैवल एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर कम कीमत पर टिकट दिलाने का झांसा देते थे और पीड़ितों से भुगतान तथा अन्य जानकारी प्राप्त कर लेते थे। भुगतान डॉलर में अंतरराष्ट्रीय पेमेंट गेटवे के माध्यम से लिया जाता था। कई मामलों में फर्जी टिकट भेज दिए जाते थे और कई बार टिकट जारी ही नहीं किए जाते थे। अधिकांश टिकट कई माह बाद की यात्रा के होते थे, जिससे धोखाधड़ी का पता देर से चलता था और तब तक अभियुक्त अपने नंबर व सिस्टम बदल लेते थे। बरामद 13 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच में लगभग 10.50 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) के लेनदेन तथा विदेशी पीड़ितों का डेटा प्राप्त हुआ है, जिससे यह संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी की पुष्टि होती है।
अभियुक्तगण उच्च शिक्षित हैं तथा American एवं European accent में विदेशी नागरिकों से बात कर उन्हें विश्वास में लेकर शीघ्र अपने जाल में फंसा लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
*1.* रवि खुराना पुत्र राजेन्द्र खुराना, उम्र 33 वर्ष, निवासी सेक्टर-16, रोहिणी, थाना सेक्टर-15, दिल्ली।
*2.* दीपक कुमार पुत्र श्रीकृष्ण गोपाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी विकास नगर, थाना उना, (हिमाचल प्रदेश) वर्तमान पता रामदत्त एन्क्लेव, उत्तम नगर, दिल्ली।
*3.* शोभित दीक्षित पुत्र प्रदीप दीक्षित, उम्र 31 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, थाना ताजगंज, आगरा वर्तमान पता पंचशील हाईनेस, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
*4.* दिलीप पाण्डेय पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी न्यू मोतीनगर, थाना मोतीनगर, दिल्ली।
*5.* शुभम चौधरी पुत्र स्व. अशोक चौधरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर, थाना राजपुर, सासाराम वर्तमान पता महिपालपुर, थाना वसंतकुंज, दिल्ली।
*6.* साहिब चौहान पुत्र आँचल चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी रोहिणी सेक्टर-15, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली।
*7.* रित्विक राय पुत्र जयंत राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुसवानी, थाना रोहनिया, वाराणसी वर्तमान पता सेक्टर-73, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।
*8.* हिमांशु मलिक पुत्र अजय मलिक, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम घनसूरपुर, थाना स्याना, बुलन्दशहर वर्तमान पता वसुंधरा, थाना इन्दिरापुरम, गाजियाबाद।
*9.* प्रत्यक्ष शर्मा पुत्र इन्द्रदत्त शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनगर, थाना सगरपुर, दिल्ली।
*10.* जितेश कामरा पुत्र जोगेन्द्र कामरा, उम्र 35 वर्ष, निवासी नोएडा एक्सटेंशन, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
*11.* देव अग्रवाल पुत्र हिमांशु अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनगर, थाना शकरपुर, दिल्ली।
*12.* आरती पत्नी प्रदीप सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम धनौती, थाना शिवपुरा, बलिया वर्तमान पता मीठापुर, दिल्ली।
*13.* स्वाती रागौर पुत्री रमेश रागौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी पाण्डव नगर, मयूर विहार फेस-1, थाना पाण्डव नगर, दिल्ली।



More Stories
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच किये हुए 2 मोबाइल फोन,2 अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस द्वारा ATM मशीन में धोखाधडी करके पैसे निकालने वाले बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,1 बदमाश के मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली।