Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा सूरजपुर पुलिस ने लिफ्ट के नाम पर गाड़ी में बैठाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले व टैक्सी ड्राइवरों से मोबाइल फोन एवं कैश लूटने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा दिनांक 18.05.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त 1. अंकित सिंह पुत्र संजय सिंह 2. दीपान्शु पुत्र अनुज कुमार 3. तरुण ठाकुर पुत्र ओमपाल 4. नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी पुत्र विनोद भाटी 5. मोहित राजपूत पुत्र विजयपाल राजपूत को सेक्टर ईटा-1 के पास से गिरफ्तार किया गया है।
अपराध का तरीका
अभियुक्तगण उपरोक्त एक संगठित गिरोह है, जिनके द्वारा ग्रेटर नोएडा, नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में रात्रि में गाड़ियों में घूम-फिरकर लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर उनके साथ मारपीट कर उनसे उनके मोबाइल फोन, कैश आदि कीमती सामान लूट लिये जाते हैं। अभियुक्तगण द्वारा रात्रि में काम पर जा रही टैक्सियों के चालकों के सामने गाड़ी को जानबूझकर लहराकर चलाने तथा रोके-टोके जाने पर उनके साथ मारपीट कर उनसे उनके मोबाइल फोन, कैश एवं जरूरी सामान छीनने व लूटने का अपराध कारित किया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयुक्त गाड़ियों को मुख्यतः किराये पर लिया जाता है एवं अपराध कारित करने के बाद उन गाड़ियों को उनके स्वामियों को वापस कर दिया जाता है। इस प्रकार अभियुक्तगण बदल-बदल कर किराये पर गाड़ी लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में लूट व छिनैती की घटनाएं कारित करते हैं।
इसी प्रकार इनके द्वारा दिनांक 16.05.2026 को सुबह के समय सेक्टर ईटा-1 ग्रेटर नोएडा के पास सड़क पर जा रहे एक टैक्सी ड्राइवर के आगे अपनी किराये की गाड़ी को लहराकर निकाला गया। जब टैक्सी चालक द्वारा उन्हें रोका-टोका गया तो अभियुक्तगण द्वारा टैक्सी चालक के साथ जानबूझकर गाली-गलौज की गयी तथा उसके साथ मारपीट कर उससे उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन व 5000/- रुपये लूट लिये गये तथा अभियुक्तगण उसकी गाड़ी की चाबी छीनकर भाग गये, ताकि वह उनका पीछा न कर सके। अभियुक्तगण लूटे गये पैसों को आपस में बराबर-बराबर बांटकर अपने शौक एवं मौज-मस्ती को पूरा करते हैं तथा लूटे गये मोबाइल फोनों को भी पैसे खर्च हो जाने के पश्चात उचित दामों में बेचकर उन पैसों का उपयोग अपने निजी कार्यों में करते हैं। अभियुक्तगण मोहित, अंकित, दीपान्शु एवं तरुण से बरामद 4000 रुपये, 1 अदद मोबाइल फोन एवं बरामद गाड़ी की चाबी, जोकि ईटा-1 के पास टैक्सी ड्राइवर के साथ घटित घटना से संबंधित है, जिसके संबंध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0-263/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से मिले 19 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनके संबंध में बताया गया कि ये फोन अभियुक्तगण द्वारा राह चलते लोगों को लिफ्ट देकर एवं राह चलते लोगों से छीने/लूटे गये हैं। अभियुक्तगण द्वारा उक्त घटना कारित करने में किराये पर कार वेन्यू रजि.नं.- यूपी16 आरटी 5285 व थार कार रजि. नं.- एचआर98 सी 5864 का प्रयोग किया गया है। उक्त दोनों कारों को मौके से अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद किया गया एवं इनके कब्जे से चोरी/छिनैती के 19 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के, ईटा-1 की घटना से संबंधित लूट के 4000/- रुपये नगद, 1 कार हुंडई की चाबी,1 मोबाइल फोन एवं 2 अवैध तमंचे .315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 3 अवैध चाकू मौके से बरामद किये गये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1-अंकित सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर चौरासी, मोहल्ला मोतीनगर, थाना फत्तेपुर चौरासी, जिला उन्नाव, हाल पता किराये का मकान गली नं0-40, ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष।
2-दीपान्शु पुत्र अनुज कुमार निवासी ग्राम फकाना, थाना गुलावटी, जिला बुलन्दशहर, उम्र करीब 19 वर्ष।
3-तरुण ठाकुर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम फकाना, थाना गुलावटी, जिला बुलन्दशहर, हाल पता किराये का मकान ग्राम इलाहाबास, थाना फेस-2, जिला गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष।
4-नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी पुत्र विनोद भाटी निवासी गली नं.-26, गढ़ी शहदरा, सेक्टर-142, थाना सेक्टर-142, जिला गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 23 वर्ष।
5-मोहित राजपूत पुत्र विजयपाल राजपूत निवासी ग्राम मैथिनी, थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर, हाल पता किराये का मकान नागर डेयरी के पास, गढ़ी शहदरा, थाना सेक्टर-142, जिला गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें