ग्रेटर नोएडा, 12 May 2026: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग ने NIIMS हॉस्पिटल के सहयोग से आज इंटरनेशनल नर्सेस डे का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों की मेहनत, सेवा भावना और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देना था।
यह आयोजन नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा और नर्सिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए उनके निरंतर प्रयासों की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NIIMS के डायरेक्टर डॉ. एस. एन. गुप्ता ने सभी को इंटरनेशनल नर्सेस डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने नर्सेस डे का इतना उत्साहपूर्ण और सकारात्मक आयोजन देखा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
NIIMS हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रंजीत घुलियानी ने अपने मुख्य संबोधन में सभी नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में नर्सों ने हमेशा एक शिक्षक की भूमिका निभाई है और उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें सिखाई हैं।
उन्होंने कहा, “आज के तेजी से बदलते हेल्थकेयर सेक्टर में नर्सिंग केवल देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निर्णय लेने और नेतृत्व की भूमिका भी निभा रही है। हम नर्सों के लिए क्लीनिकल एजुकेशन, लीडरशिप डेवलपमेंट और ऐसी व्यवस्थाओं पर काम कर रहे हैं, जिससे वे पॉलिसी मेकिंग, क्वालिटी सुधार और रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण फैसलों में भागीदारी कर सकें।”
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग के डीन प्रो. (डॉ.) दीपक सेठी ने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अगर उन्हें इंटरनेशनल नर्सेस डे का नाम बदलने का मौका मिले तो वे इसे “इंटरनेशनल क्रिएटर्स डे” नाम देंगे। उन्होंने कहा कि जब एक बच्चे का जन्म होता है, तब सबसे पहले नर्स ही मां और बच्चे को जोड़ने वाली नाल को काटती है और एक नए जीवन की शुरुआत कराती है। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने समाज में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नर्सों की सेवा भावना को सम्मान दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में NIIMS के चेयरमैन, NIIMS की डीन डॉ. मनीषा जिंदल, चीफ नर्सिंग ऑफिसर श्री सुदीश राजन तथा सभी फैकल्टी और प्रबंधन टीम का विशेष सहयोग रहा।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।