गुवाहाटी, 12 मई।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को असम पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नवनिर्वाचित राजग सरकार के शपथ ग्रहण में शिरकत की। हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थानीय कलाकारों ने वाद्ययंत्रों व नृत्य के साथ परंपरागत ढंग से स्वागत किया, जबकि पारंपरिक परिधान में उपस्थित महिलाओं ने उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर मौजूद जन समुदाय ने सीएम योगी का जयकारों संग स्वागत किया तो सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर सभी के प्रति आभार जताया।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।