ग्रेटर नोएडा | 6/5/2026 तेज़ होती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच परी चौक एक बार फिर इंसानियत की ठंडी छांव देखने को मिली। एक्टिव सिटीज़न टीम ने यहां गोल चक्कर पर तीन मटकों में शीतल पेयजल की व्यवस्था कर एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की है, जो राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
परी चौक, जो कि शहर का एक प्रमुख और व्यस्ततम केंद्र है, यहां हर दिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है—चाहे वे नौकरीपेशा हों, विद्यार्थी हों या दूर-दराज से आने वाले यात्री। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना किसी जीवनदायिनी सेवा से कम नहीं है।
इस पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 30 से 35 (20 लीटर) पानी की बोतलों से मटकों को भरा जाएगा, जिससे पूरे दिन लोगों को निरंतर ठंडा पानी मिल सके। खास बात यह है कि टीम के सदस्य स्वयं इसकी निगरानी और साफ-सफाई का भी ध्यान रख रहे हैं, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
इस पुण्य कार्य में समाजसेवी मनोज सिंघल, मनजीत सिंह, मनोज गर्ग टी पी सिंह और हरेन्द्र भाटी का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर न केवल इस सेवा को शुरू किया बल्कि इसे नियमित रूप से संचालित करने का भी संकल्प लिया।

एक्टिव सिटीज़न टीम के सक्रिय सदस्य हरेन्द्र भाटी ने कहा कि “गर्मी के इस कठिन समय में प्याऊ की व्यवस्था लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। हमारा प्रयास है कि कोई भी राहगीर प्यासा न रहे। आने वाले समय में हम अन्य व्यस्त स्थानों पर भी ऐसी ही व्यवस्था करने की योजना बना रहे हैं।”
यह पहल सामाजिक एकता,सहयोग और मानवता की सच्ची भावना को दर्शाती है। ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव को भी बढ़ावा देते हैं।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।