ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 05/06.05.2026 की रात्रि में घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर विवाद के चलते हुए अभियुक्त मंगेश उर्फ टिल्लू पुत्र कालू द्वारा साजन पुत्र स्व० रितेष, निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष की हत्या के संबंध में थाना सूरजपुर पर परिजनों द्वारा दी गई

तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोजरबीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आती हुई संदिग्ध कार को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार द्वारा अपनी कार को मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे बनी कच्ची सड़क पर जंगल की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया तो कार सवार अपने आपको घिरता देखकर, बदमाशों द्वारा कार से उतकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक कार सवार बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान मंगेश उर्फ टिल्लू पुत्र स्व. कालू राम निवासी ग्राम साकीपुर,थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 31 वर्ष के रूप में हुई है,जिसके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस,2 खोखा कारतूस व एक कार i-20 बरामद की गई है। अभियुक्त का अन्य साथी मौके से फरार हो गया जिसकी कॉम्बिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।



More Stories
नोएडा थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने 3 वाहन/मोबाइल फोन,चोर/लूटेरों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल व चोरी/लूट के 4 स्मार्ट फोन बरामद,कीमत करीब 10 लाख रूपये।
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से ज्वैलरी (कीमत 15 लाख ) चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।