ग्रेटर नोएडा आज दिनांक 15/4/2026 को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी में नारी शक्ति की गर्जना: दादरी में स्कूटी-बाइक रैली से महिला सशक्तिकरण का संदेश
आज मिहिर भोज बालिका इंटर कालेज दादरी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली निकालकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और बदलते भारत की सशक्त तस्वीर थी।
इस विशेष अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर जी ने सहभागिता कर महिलाओं के उत्साह, बढ़ाते हुए दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी ने कहा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार द्वारा संसद में महिलाओं के लिये ३३% भागीदारी देकर महिलाओं का सम्मान किया आज देश की बेटियां सेना में शान से आगे बढ़कर देश सेवा कर रही है नई ऊर्जा और संकल्प को पूरे देश ने देखा देश की महिलाओं ने जब पहलगाम हमले का बदला आप्रेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान से भारत ने लिया तक पूरे विश्व ने भारत की महिलाओं के शौर्य को नजदीक से देखा ।आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही है।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और सम्मान के अवसर मिल रहे हैं, जिससे देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
नेशनल बॉलीवाल टीम कप्तान निर्मल तंवर जी ने कहा आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं खेल जगत से लेकर खेती उद्योग व्यवसाय राजनीति में अपना नाम रोशन कर रही हैं संसद में ३३%प्रतिशत आरक्षण से देश की राजनीति में और अधिक सम्मान के साथ देश सेवा में अपना योगदान देने का मौक़ा मिल रहा हैं ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी अरुण प्रधान रजनी तोमर ऊषा वत्स सरदीप नागर राज नागर योगेश चौहान कर्मवीर आर्य वंदना वानखेड़े अर्पणा सिंह गायत्री तिवारी गीता सागर सतीश भाटी राजीव सिंघल भिखारी सिंह संगीता रावल कविता तिवारी सचिन गौतम अनु सिंह आदि सैकड़ों महिलाओं ने बाइक रैली में भाग लिया ।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।