September 14, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन,उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय किया नाम रोशन,इस वर्ष के टॉपर्स में आरव पूनिया ने 98.2% प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष के टॉपर्स में आरव पूनिया (98.2%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शेख ताज (97.8%) और अंजनी सिंह (97.8%) ने द्वितीय स्थान साझा किया।


अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:
अंकदेव पांडेय (97%), प्रगति चौहान (97%), आरिनी सिंह (95.4%), ओजस्व खारी (94.8%), पियूष वर्मा (94.2%), वत्सल श्रीवास्तव (93.8%), निवेदिता (93.4%), प्रश्रय वत्स (93.4%), इशिता शर्मा (93.2%), राजदीप विश्वकर्मा (93%), सोम्यता यादव (92.6%), अथर्व सेंगर (92.6%), ऋषभ भटनागर (92.2%), अभिनव प्रभात (92%), आयुष कुशवाहा (91.8%), नाइनेशिया (91.4%), शिवान्या (91.4%), पंक्टि

मोहन (91%), तान्या ढोलानी (90.2%), कृतिका भाटी (90%)।

विषयवार 100% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
अंग्रेजी: शेख ताज
सामाजिक विज्ञान: अंजनी सिंह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस:
आरव पूनिया, अंजनी सिंह, अंकदेव पांडेय, पियूष वर्मा, आयुष कुशवाहा, तान्या ढोलानी


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।


विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें