सेंट्रल नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 29.03.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से घरो में घुसकर चोरी करने वाली घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्त 1. बाबू उर्फ बाबुल हुसैन पुत्र रुपचन्द 2. शफीकुल इस्लाम पुत्र ऐनलहक को चिपियाना बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे 15000 रुपये नकद,3 अंगूठी पीली धातु, 1 जोडी कान के कुण्डल पीली धातु, 1 नाक की बाली पीली धातु,1 लैपटाप डेल कम्पनी, 1 सैमसंग स्मार्ट टीवी 40 इंच,1 मोबाईल फोन,1 पिट्ठू बैग,काले रंग का कोट पैन्ट संबंधित मु.अ.सं.- 198/2026 एवं 6000 रुपये नकद, 2 दवा की शीशी संबंधित मु.अ.सं.-147/2026 तथा 2 अवैध चाकू बरामद किए गए है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 17.03.2026 की रात्रि में ग्रीन इन्क्लेव, चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्र में स्थित एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश किया गया तथा घर के अंदर से सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप एवं टीवी आदि सामान चोरी कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी में जीटी रोड स्थित लालकुआं क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर से नकदी एवं कुछ दवाइयाँ भी चोरी की गई थीं।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।