एनसीआर लाइव: ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगने वाले खोखा, ठेली- पटरी पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक से एक मूर्ति चौक तक अवैध रूप से लग रही ठेली-पटरी, झुग्गी व अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। करीब 12 ठेली-पटरी को जब्त कर लिया गया है।

वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मैनेजर शुभांगी तिवारी, सहायक मैनेजर नरेश गुप्ता सहित अर्बन सर्विसेस विभाग की पूरी टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध ठेली-पटरी लगने से यातायात बाधित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सड़कों के किनारे ठेली-पटरी लगाकर यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।